शुक्रवार, नवंबर 10, 2017

जेसे किसी फूलों के बगीचे में आ पहुचें हों...

जेसे किसी फूलों के बगीचे में आ पहुचें हों...

Qutub minar

शाम का वक्त,

दीपक आज तो चलते है यार
कहाँ ?
कहीं भी! बस शांत हो एकांत हो...
इस समय शांति कहाँ मिलेगी भाई... तुझे
बाइक कहाँ है तेरी, घर से लाया क्या ?
हाँ आ गई ना...
निकाल फिर... चलते है
लेकिन कहाँ..
चलते है आज किसी मीनार का दीदार करते है
और  हाँ...सुन! हेलमेट लेके आना में एटीएम के पास मिलूँगा |

धीमें से दबे पाँव धक्का लगाती दिल्ली की सर्दी...घन्टी बजाते हुए मदर डेरी आइसक्रीम का रिक्शा,चावमीन को हवा में उछालता रेडी वाले देख ही रहा था, कि चावमीन में दीपक आते दिख गया और भी देखना था लेकिन दोस्त आ गया अब केसे देखता

चल भाई अब क्या देख रहा है
भाई... यार दिल्ली की बात ही अलग है देखते रहो मन नहीं भरता....
अब चलना कहाँ है ये बतायेगा
कोई जगह है जो शांत हो कम लोग आते हों
भाई दिल्ली है ये सब जगह भीड़ होती है
शाम का समय है, कोई तो जगह होगी जहाँ भीड़ कम मिलेगी
हूँ....... हाँ क़ुतुब मीनार चल सकते है
तो चल फिर चलते है

रास्ते में भीड़ तो थी लेकिन रंगीन रास्तों के साथ हम क़ुतुब मीनार आ पहुचे 
लोग भी बहुत थे लेकिन भीड़ मालूम नहीं पड़ती थी 
भीड़ वहाँ जहाँ हर कोई अकेले होता है किसी न किसी के साथ हो तो भीड़ केसी वहाँ तो सब शांत दिखाई देता  जेसे किसी फूलों के बगीचे में आ पहुचें हों |

और फूलों के बगीचे में तो सिर्फ सुगंध की वर्षा होती है 









रविवार, नवंबर 05, 2017

जहां लोग मूड में रहते हैं

 जहां लोग मूड में रहते हैं 


वर्सोवा गाँव, यारी रोड बस डिपो, अँधेरी वेस्ट मुंबई 



 करीब 65 साल की दादी जमीन पर मछ्ली बेक रही थी |
मेनें पूछा !  ये... जेट्टी किधर है ? 
{उन्होंने लम्बी सांस ली और इशारा करते हुए जल्दी से कहा} कहीं नहीं रुकना...
आगे जाके.. फेमस डेरी आयेगा वहाँ से लेफ्ट लेने का 
में भी जल्दी में आगे बढ़ते हुये 
Ohk...Thankyou...

एक लम्बी सी सड़क जिस पर  चाट की दूकान, होटल, कपड़े की दूकान, आटा चक्की, पोस्ट ऑफिस,फूल की दूकान, मंदिर, जिम, मोबाइल रिचार्ज, सब्जी की दूकान, मतलब हर प्रकार के सामान की दूकान और और अंत में जाकर एक चौराहा जहाँ थी फेमस डेयरी |
और ले लिया हमने लेफ्ट ...


Versova Jetty 

एक पानी की वोट जिसमे मोटरसाइकल, साइकल, मछली का बोरा, और पब्लिक सभी लाइन लगाकर अन्दर की तरफ जा रहे थे में भी उन्ही के साथ आगे बढ़ा 
और बाहर से ही अन्दर वोट चलाने वाले को मेनें तेज आवाज लगाकर पूछा 
ये अक्सा जाना था.....?
{जेटी वाला मुझसे भी तेज आवाज में} तो जल्दी अन्दर आ ना क्या देखता है ....
एक लकड़ी का पट्टा जिसपे चलकर तेजी से अन्दर की तरफ में जा पहुंचा 
 अंकल जिनकी शानदार मूंछ, छोटे छोटे बाल और माथा चमक रहा था 
और मेनें उन्हीं से पूछ लिया 
भाईसाब ये अक्सा जाना था ऑटो मिलाता है उधर ?
{जेसे मुझे जानते हों} पैसा ज्यादा है ...
{में भी धीमी आवाज में} नहीं...
प्यार से बोले...
अरे..! सरकारी बस चलता है...तो ऑटो क्यूँ पकड़ता है... बस पकड़ ना ...  14 लगेगा  Only 
😆😆😆😆😆....

बाहर निकलने के लिए फिर लाइन.. ३ रूपए का टिकट कटा कर बहार निकल ही रहे थे  
पीछे से तेज आवाज आरही थी जेसे मुझे कोई यहाँ जानता हो ...
पीछे मुड़कर देखा तो...
वही अंकल..!  भीड़ में दूर से आवाज लगाकर, सामने खड़ी हुई बस की तरफ इशारा करते हुए 
चिल्ला रहे थे, यही बस जाएगी... यही बस जाएगी
में भी हसते हुए... बाय का इशारा करते हुए आगे भागकर बस में बेठ गया 

अब जब बस के अन्दर खिड़की वाली सीट बेठने को मिल जाए आप क्या करोगे ?
?
?
इयर फोन निकालोगे कान में लगाओगे और गाना सुनने लग जाओगे |
 मेनें क्या किया  ?
वही किया...

ये है बम्बई नगरिया तू देख बबुआ ......


{हाथ में रिमोट जेसा लेकर मेरी तरफ बढ़ाते हुए कंडक्टर} टिकट.....?
{में भी अपने गाने सुनने के मुड में, और थोड़ी ही देर में बम्बई का असर} अक्सा.. जाने का है 

{वो भी अनदेखा करते हुए बोला} 14 रूपए छुट्टा ......









मुंह में ताला लगाकर नेताजी जस के तस खड़े रह गए

मुंह में ताला लगाकर नेताजी जस के तस खड़े रह गए



बात उस मोहल्ले की है जहाँ नेताजी अपनी नेतागिरी के लिए मोहल्ल्ले में आने वाले सफाई कर्मियों पर खूब रॉब झाड़ते थे, हाँ लेकिन जब! तब वो मोहल्ले में होते थे | एसा नहीं था की  मोहल्ले में सफाई नहीं होती थी सफाई होती थी लेकिन वो अपना काम {रॉब झाडना, चिल्लाना, काम कोई भी हो टोकना जरुर} नहीं करते तो नेतागिरी केसे चलती | उनका काम ही था कि वो जो कहते है वही सही है, किसी ने कुछ कहा तो सही नहीं और बात बात पे देशभक्ति की बात करने लगते |

एक दिन मोहल्ले में सफाई वाला नहीं आया और नेताजी सुबह सुबह अपनी आदत के अनुसार बहार देखा ही नहीं और ब्रश करते हुए कहते है  ऐ हलो...ठीक से जरा ...ठीक से साफ़ करना {जोर से चिल्लाते हुए} लेकिन वहाँ से कोई आवाज नहीं आई ..
नेताजी थोड़ी देर बाद फिर, कुल्ला करते हुए | नाली... नाली  को भी जरा अच्छे से साफ़ करना... {मन में बुदबुदाते हुए सही से साफ़ करते ही नहीं} फिर भी कोई आवाज नहीं...?

नेताजी कुल्ला करने के बाद गुस्से से बाहर आते है क्यों.... सुनाई नहीं देता तुझे ?

बाहर सब शांत है मोहल्ले के लोग वहाँ खड़े हुए है नेताजी की तरफ गुस्से से देख रहें है, और पिछले दो दिन से सफाई कर्मियों की हड़ताल है कोई भी मोहल्ले में सफाई करने नहीं आया {सब के हाथ में झाड़ू है}और आज दो दिन के इंतज़ार के बाद रविवार को मोहल्ले वालों ने खुद से सफाई करने की योजना बनाई है....


नेताजी ......




मुरझाई हुए मुंह में ताला लगाकर नेताजी जस के तस खड़े रह गए ....😕😕😕

और हाँ जब उनकी बिगड़ी हुई सूरत देखकर  
मोहल्ले के लोग जोर से हंस दिये 😃😃😃😃😃 तो.....

नेताजी धीरे से अन्दर की तरफ दबे पाँव मुंह छिपाकर खिसक लिए.....
😃😃😃
😃😃😃😃
😃😃😃😃😃
😃😃😃😃😃😃
😃😃😃😃😃😃😃


शनिवार, नवंबर 04, 2017

मुंबई से इंदौर मेरी पहली सड़क यात्रा

 मुंबई से इंदौर मेरी पहली सड़क यात्रा 


मुझे याद है ! उस दिन मुंबई से इंदौर जाने के लिए सुबह 4 बजे उठा था में |


क्यूंकि अकेले जाना था, रात होने से पहले पहुचना भी था |
सूर्य उदय होने से पहले यात्रा शुरू हो जाए तो बात ही कुछ और है
आज भी याद है वो दिन...  मुझे गीतों ने अकेला महसूस नहीं होने दिया और में बिना थके बिना रुके कब इंदौर 

पहुच गया पता ही नहीं चला |