मंगलवार, सितंबर 12, 2023

बस की आगे वाली सीट

बस की आगे वाली सीट 









ये सभी फोटो बस के अंदर से ड्राइवर के पास वाली सीट पर बैठकर लिए गए हैं, मैं जब भी बस की यात्रा करता हूँ तो सबसे आगे वाली सीट पर ही बैठता हूँ, क्योंकि मुझे आगे बैठकर वो सभी जगह देखने को मिलती है जिनसे होकर में गुजरने वाला हूँ मुझे रास्ते, प्रकृति के नजारे देखना बहुत पसंद है, बारिश का मौसम हो तो क्या ही कहने हैं, में यात्रा के समय कभी परेशान नहीं होता हूँ क्योंकि मुझे घूमने और दुनिया देखने की चाह बहुत है, 

में जब भी कुछ लिखना चाहता हूँ, पढ़ना चाहता हूँ, यात्रा पर निकल पड़ता हूँ... 

आप जब भी बस में सफर करते हैं, तो किस सीट पर बैठते हैं..?







 

सोमवार, सितंबर 11, 2023

Blog se paisa

 ब्लॉग से पैसा कमाना चाहते हो 


आप सिर्फ पैसे कमाने के लिए ब्लॉग लिखना चाहते हैं.. 

तो शायद यह हो कि आप परेशान हो जाओ ओर पैसा भी न के बराबर मिले क्योंकि सिर्फ पैसे को ध्यान में रखकर लिखना शुरू किया तो, आप वो न लिख सकेंगे जो आप लिखना चाहते है, क्योंकि हर समय क्या लोग देखते हैं, क्या पढ़ते है, इस सब के चक्कर में आप लगे रहेंगे और मूल से भटक जाएंगे.  

जिस वजह से होगा ये कि आप जो कहना चाहते हैं, वही रह जाएगा.. 


कई लोग पैसे के चक्कर में वह लिखने लगते हैं, जो वो हैं ही नहीं.. 

पत्रकारिता समझी नहीं और समाचार लिखने लगे- जैसे आजकल सबसे ज्यादा समाचार तोड़ मरोड़ कर किसी का भी उठा कर हेडलाइन बनाने के चक्कर में बस चिपका दिया जाता है, इससे गलत समाचार समाज में प्रसारित होता है, कई बार तो लड़ाई झगड़े की संभावनाएं बन जाती हैं, और सामाजिक समस्याएं भी आती हैं, कई लोगों का तो अब समाचार से भरोसा भी उठता जा रहा है.. 


कोशिश करो कि वही लिखो जो आप सच में लिखना चाहते हो,अब वो आपका अनुभव हो सकता है या कोई जानकारी हो सकती है, जब आप अपने मन का लिखते हो, या जो सही है वो लिखते हो, तो आज नहीं तो कल, कुछ समय जरूर लगता है, लेकिन वह विशेष होता है. 











रविवार, सितंबर 10, 2023

जुहू चौपाटी का वो रिम झिम बारिश वाला दिन




जुहू चौपाटी का वो रिम झिम बारिश वाला दिन

रिम झिम बारिश का मौसम शुरू हुआ ही था कि कोई बारिश से बचने के लिए पुलिस की गाड़ी के पीछे छिपने लगा था, तो कोई छाता लेके इधर उधर भागने में लगा था, और वहीं कुछ युवा समुंदर के सामने बैठकर मौसम का मजा ले रहे थे, 




 और ये समुंदर किनारे कबड्डी का आनंद ले रहे थे


खुशी कहो या आनंद सब आपके आस-पास ही तो है, बस आप उसे कैसे देख रहे हो इस पर निर्भर करता है, कोई बारिश से बचने की कोशिश करता रहता है, तो कोई भीगने के लिए हमेशा तत्पर रहता है.. 


शनिवार, सितंबर 09, 2023

मुंबई के प्रसिद्ध समुद्री किनारों में एक गोराई बीच


मुंबई के प्रसिद्ध समुद्री किनारों में एक गोराई बीच 








सुना था, गोराई बीच घूमने के लिए बहुत अच्छी जगह है, कार हो या बाइक आप समुद्र के किनारे लेजा भी सकते हो ओर घुमा भी सकते हो, 15 जुलाई 2023 को सुबह सुबह 9 बजे गोराई बीच पहुँच गया था 

अगर आपको मुंबई में एक-दो दिन कि छुट्टियाँ बितानी हों,वो भी समुद्री किनारे पर तो आप यहाँ ठहर भी सकते हो, कई सारे होटल है जहाँ रुककर सुबह शाम का नजारा देख सकते हो, प्राकृतिक सोंदर्य से भरपूर गोराई एक गाँव जैसी जगह है 

मुंबई के बोरिवली स्टेशन से या मालाड वेस्ट में मार्वे जेट्टी से आप गोराई बीच जा सकते है 


मछली पकड़ने वाले ये लोग मुझे गोराई बीच पर ही मिले थे 







 

मुंबई में सड़क किनारे वाला बैंड

मुंबई में सड़क किनारे वाला बैंड 



बात 2015 मुंबई की है 

मैं भीड़ होने के कारण बस के पीछे वाले गेट पर था, इंफिनिटी मॉल अंधेरी से वर्सोवा गाँव यारी रोड़, बस क्रमांक 32 से जा रहा था, जहाँ में किराये से रहता था, थोड़ी दूर चले ही थे कि ट्रेफिक के कारण बस रुकी, तो मेरी नजर इन बच्चों पर पड़ी जो अपनी मस्ती में मस्त पुराने कबाड़ से उठाए हुए कुछ समान को बजाने की कोशिश कर रहे थे, उन्हे देख मैंने अपने मोबाईल से उनका विडिओ बनाना शुरू किया 


तभी एक बच्चे ने मुझे वीडियो बनाते देखा ओर अपने दोस्तों  को इशारा करते हुए बताया, देखो... विडिओ बना रहे हैं, ये देख सभी बच्चे जोश में आकार जोर जोर से कबाड़ को बैंड की तरह या शायद उससे भी अच्छा बजाने लगे .. 

मुझे आज भी याद है वो दिन ! उनका उत्साह देखने लायक था. 


कलाकार तो हर जगह मौजूद हैं, बस उनको संसाधन उपलब्ध कराकर उनका उत्साह बढ़ाने की जरूरत होती है।  



 

शुक्रवार, सितंबर 08, 2023

मुंबई मरीन ड्राइव जहाँ जाने का सपना देखते हैं लोग

 मुंबई मरीन ड्राइव 

जहाँ जाने का सपना देखते हैं लोग 


मुंबई जाने वालों की पहली पसंद होता है मरीन ड्राइव

जैसा मैंने देखा है कि छोटे शहरों से बड़े शहरों में लोग अक्सर उस शहर का खुलापन यानि बिना रोक-टोक वाले वातावरण से ज्यादा प्रभावित होते हैं, जो मुंबई में है, मेरी समझ से मुंबई सबसे सुरक्षित शहर है इसीलिए हर कोई वहाँ जाना चाहता है ओर व्यापार भी करना चाहता है, भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई ही है और सबसे बड़ा फिल्म उद्धोग जगत भी यहीं है 



छोटे शहरों में तो ये भी कहा जाता है कि फिल्म जगत के लोग अक्सर मरीन ड्राइव पर मिल जाते है इस वजह से भी कई लोग वहाँ जाना चाहते हैं, देश की कई प्रमुख कंपनियों के ऑफिस जो अपनी बड़ी इमारतों की वजह से भी जाने जाते है वह भी यहीं हैं 

Marine drive

वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम भी मरीन ड्राइव पर ही है, यहीं भारत और श्रीलंका के बीच 2011 वर्ल्ड कप का अंतिम मैच खेला गया था जिस मैच में महेंद्र सिंह धोनी ने छक्का मारकर भारत को जिताया था, भारतीय क्रिकेट टीम जीतने के बाद इसी मरीन ड्राइव पर निकली थी तब मुंबई और दुनिया से आये हुए सभी लोगों ने भारतीय क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत किया था. 


भारत के प्रसिद्ध समुद्री किनारों में से एक है मुंबई का मरीन ड्राइव 









गुरुवार, सितंबर 07, 2023

यात्रा अगर सुबह 6 बजे से पहले शुरू हो जाए

यात्रा अगर सुबह 6 बजे से पहले शुरू हो जाए 


Kasara Ghat NH3 Highway

18 अगस्त 2023 मुंबई से इंदोर की यात्रा 

रात में तय किया गया था कि सुबह 6 बजे निकलना है

3.30AM बजे से एक एक करके सबका जागना शुरू हुआ ओर 4AM बजे तक स्तिथि ये थी कि, कोई ब्रश कर रहा था, कोई फ्रेश होने गया था ओर में नीचे टहलने गया था इतनी जल्दी जाने के दो कारण थे एक गाड़ी साफ करनी थी दूसरा प्रेशर नहीं बन रहा था, 

शेखर 

1 साल 3 महीने का शेखर जो प्रतिदिन 3 बजे जागता था आज 5 बजने वाले थे ओर वो जागने को तैयार ही नहीं हो रहा था, धीरे धीरे सभी तैयार हुए रास्ते के लिए पूरी सब्जी बनाई गई ओर नास्ते के लिए नमक वाली आलू  की पकोड़ी, शेखर अब भी नहीं जागा था, उसे जगाया गया ओर जल्दी करते करते 6.10AM हो गए, 

गुर्ज वाले बाबा का ध्यान करते हुए गाड़ी (volkswagen polo) स्टार्ट की ओर चल दिए, सुबह यात्रा शुरू हो जाए तो सबसे बड़ा फायदा यह है की लाल बत्ती नहीं मिलती है परेशान करने वाली तेज हॉर्न की आवाज भी  नहीं सुनाई देती है आप गाड़ी का शीशा भी खोल सकते हो, सुबह की ठंडी हवा को महसूस भी कर सकते हो जो बहुत आनंद देती है, मुंबई जैसे बड़े शहरों में जहाँ शहर से बाहर निकलने में 2 से 3 घंटे लगते है हम सुबह सुबह 1 घंटे मे शहर से बाहर थे रोड़ का काम चलने के कारण वाशिंद से पहले थोड़ा सा ट्रेफिक था, जीवन में सघर्ष किसे कहते हैं वो इस चित्र से आप अंदाजा लगा सकते है 




चलते चलते रास्ते में स्वाद के साथ नमक वाली पकोड़ी को निपटाया गया, कसारा घाट के नजदीक आते आते मौसम बदल गया काली घटायें घुमाव दार सड़क सुबह ऐसा लग रहा था जैसे रात होने वाली है, रास्ते में नासिक त्रिंबकेश्वर की ओर जाते हुए पैदल यात्री मिले, सड़क किनारे भुट्टा को सिगड़ी पर सेककर बेचा जा रहा था, चट्टानों  से कई बरसाती झरने निकलते हुए दिखाई दे रहे यहे  थे, कसारा घाट पार करने के बाद हम एक टोल पर रुके जहाँ ताजा ओर बड़े अमरूद मिले. 


पूरे रास्ते में मौसम ने साथ दिया, मालेगाँव में सड़क किनारे 1 पेटी 10kg अनार मात्र 350 रुपए में खरीदे, गाड़ी चल रही थी कि अचानक दूर से एक आइसक्रीम वाला रास्ते पर देख गाड़ी रोकी गई वहीं भोजन किया, बाद में सभी ने आइसक्रीम का स्वाद चखा, मन हुआ था कि ओंकारेश्वर जाएं लेकिन तेज बारिश की वजह से सीधे सीधे चलते गए ये, बारिश के मौसम में समय से हम इंदोर पहुँच गये, ये सब हुआ सुबह घर से जल्दी निकलने के कारण, अगर आप भी यात्रा को आनंदपूर्ण बनाना चाहते है तो कोशिश करें की सुबह सुबह यात्रा शुरू की जाए... 

धन्यवाद.. 








 




बुधवार, सितंबर 06, 2023

नदियों का जलस्तर बढ़ना समस्या भी है और समाधान भी

 


नदियों का जलस्तर बढ़ना समस्या भी है और समाधान भी 

कुँवारी नदी मुरैना 25 अगस्त 2023


प्रकृति समय समय पर संतुलन बनाने का काम निरंतर करती रहती है


डूबता हुआ ये पुल कुँवारी नदी पर बागचीनी मुरैना में बना है
देखने में तो लगता है कि समस्या बहुत होगी क्योंकि पानी ज्यादा होने पर रास्ते बंद हो जाते हैं आने जाने में परेशानी होती है लेकिन यहाँ रहने वाले कहते हैं कि समस्या के साथ साथ जल समस्या का समाधान भी इसी में छिपा है जब नदी में इस प्रकार जल स्तर बढ़ता है तो नदी के आस पास जो ऊबड़ खाबड़ जगह होतीं है उनमें भी पानी भरा रह जाता है, नदी तो कुछ दिन के बात उतर जाती है लेकिन प्राकृतिक तरीके से कुओं में भी पानी बढ़ जाता है आस पास के water level पर भी प्रभाव पड़ता है

कहने को तो हम इसे बाढ़ कहते है लेकिन ईश्वर की यही वो व्यवस्था है जो अतिक्रमण होने पर संतुलन बनाती है...🙏