मुंह में ताला लगाकर नेताजी जस के तस खड़े रह गए
बात उस मोहल्ले की है जहाँ नेताजी अपनी नेतागिरी के लिए मोहल्ल्ले में आने वाले सफाई कर्मियों पर खूब रॉब झाड़ते थे, हाँ लेकिन जब! तब वो मोहल्ले में होते थे | एसा नहीं था की मोहल्ले में सफाई नहीं होती थी सफाई होती थी लेकिन वो अपना काम {रॉब झाडना, चिल्लाना, काम कोई भी हो टोकना जरुर} नहीं करते तो नेतागिरी केसे चलती | उनका काम ही था कि वो जो कहते है वही सही है, किसी ने कुछ कहा तो सही नहीं और बात बात पे देशभक्ति की बात करने लगते |
एक दिन मोहल्ले में सफाई वाला नहीं आया और नेताजी सुबह सुबह अपनी आदत के अनुसार बहार देखा ही नहीं और ब्रश करते हुए कहते है ऐ हलो...ठीक से जरा ...ठीक से साफ़ करना {जोर से चिल्लाते हुए} लेकिन वहाँ से कोई आवाज नहीं आई ..
नेताजी थोड़ी देर बाद फिर, कुल्ला करते हुए | नाली... नाली को भी जरा अच्छे से साफ़ करना... {मन में बुदबुदाते हुए सही से साफ़ करते ही नहीं} फिर भी कोई आवाज नहीं...?
नेताजी कुल्ला करने के बाद गुस्से से बाहर आते है क्यों.... सुनाई नहीं देता तुझे ?
बाहर सब शांत है मोहल्ले के लोग वहाँ खड़े हुए है नेताजी की तरफ गुस्से से देख रहें है, और पिछले दो दिन से सफाई कर्मियों की हड़ताल है कोई भी मोहल्ले में सफाई करने नहीं आया {सब के हाथ में झाड़ू है}और आज दो दिन के इंतज़ार के बाद रविवार को मोहल्ले वालों ने खुद से सफाई करने की योजना बनाई है....
नेताजी ......
मुरझाई हुए मुंह में ताला लगाकर नेताजी जस के तस खड़े रह गए ....😕😕😕
और हाँ जब उनकी बिगड़ी हुई सूरत देखकर
मोहल्ले के लोग जोर से हंस दिये 😃😃😃😃😃 तो.....
नेताजी धीरे से अन्दर की तरफ दबे पाँव मुंह छिपाकर खिसक लिए.....
😃😃😃
😃😃😃😃
😃😃😃😃😃
😃😃😃😃😃😃
😃😃😃😃😃😃😃
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें