शुक्रवार, नवंबर 10, 2017

जेसे किसी फूलों के बगीचे में आ पहुचें हों...

जेसे किसी फूलों के बगीचे में आ पहुचें हों...

Qutub minar

शाम का वक्त,

दीपक आज तो चलते है यार
कहाँ ?
कहीं भी! बस शांत हो एकांत हो...
इस समय शांति कहाँ मिलेगी भाई... तुझे
बाइक कहाँ है तेरी, घर से लाया क्या ?
हाँ आ गई ना...
निकाल फिर... चलते है
लेकिन कहाँ..
चलते है आज किसी मीनार का दीदार करते है
और  हाँ...सुन! हेलमेट लेके आना में एटीएम के पास मिलूँगा |

धीमें से दबे पाँव धक्का लगाती दिल्ली की सर्दी...घन्टी बजाते हुए मदर डेरी आइसक्रीम का रिक्शा,चावमीन को हवा में उछालता रेडी वाले देख ही रहा था, कि चावमीन में दीपक आते दिख गया और भी देखना था लेकिन दोस्त आ गया अब केसे देखता

चल भाई अब क्या देख रहा है
भाई... यार दिल्ली की बात ही अलग है देखते रहो मन नहीं भरता....
अब चलना कहाँ है ये बतायेगा
कोई जगह है जो शांत हो कम लोग आते हों
भाई दिल्ली है ये सब जगह भीड़ होती है
शाम का समय है, कोई तो जगह होगी जहाँ भीड़ कम मिलेगी
हूँ....... हाँ क़ुतुब मीनार चल सकते है
तो चल फिर चलते है

रास्ते में भीड़ तो थी लेकिन रंगीन रास्तों के साथ हम क़ुतुब मीनार आ पहुचे 
लोग भी बहुत थे लेकिन भीड़ मालूम नहीं पड़ती थी 
भीड़ वहाँ जहाँ हर कोई अकेले होता है किसी न किसी के साथ हो तो भीड़ केसी वहाँ तो सब शांत दिखाई देता  जेसे किसी फूलों के बगीचे में आ पहुचें हों |

और फूलों के बगीचे में तो सिर्फ सुगंध की वर्षा होती है 









कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें