ब्लॉग से पैसा कमाना चाहते हो
आप सिर्फ पैसे कमाने के लिए ब्लॉग लिखना चाहते हैं..
तो शायद यह हो कि आप परेशान हो जाओ ओर पैसा भी न के बराबर मिले क्योंकि सिर्फ पैसे को ध्यान में रखकर लिखना शुरू किया तो, आप वो न लिख सकेंगे जो आप लिखना चाहते है, क्योंकि हर समय क्या लोग देखते हैं, क्या पढ़ते है, इस सब के चक्कर में आप लगे रहेंगे और मूल से भटक जाएंगे.
जिस वजह से होगा ये कि आप जो कहना चाहते हैं, वही रह जाएगा..
कई लोग पैसे के चक्कर में वह लिखने लगते हैं, जो वो हैं ही नहीं..
पत्रकारिता समझी नहीं और समाचार लिखने लगे- जैसे आजकल सबसे ज्यादा समाचार तोड़ मरोड़ कर किसी का भी उठा कर हेडलाइन बनाने के चक्कर में बस चिपका दिया जाता है, इससे गलत समाचार समाज में प्रसारित होता है, कई बार तो लड़ाई झगड़े की संभावनाएं बन जाती हैं, और सामाजिक समस्याएं भी आती हैं, कई लोगों का तो अब समाचार से भरोसा भी उठता जा रहा है..
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें