3.30AM बजे से एक एक करके सबका जागना शुरू हुआ ओर 4AM बजे तक स्तिथि ये थी कि, कोई ब्रश कर रहा था, कोई फ्रेश होने गया था ओर में नीचे टहलने गया था इतनी जल्दी जाने के दो कारण थे एक गाड़ी साफ करनी थी दूसरा प्रेशर नहीं बन रहा था,
शेखर
1 साल 3 महीने का शेखर जो प्रतिदिन 3 बजे जागता था आज 5 बजने वाले थे ओर वो जागने को तैयार ही नहीं हो रहा था, धीरे धीरे सभी तैयार हुए रास्ते के लिए पूरी सब्जी बनाई गई ओर नास्ते के लिए नमक वाली आलू की पकोड़ी, शेखर अब भी नहीं जागा था, उसे जगाया गया ओर जल्दी करते करते 6.10AM हो गए,
गुर्ज वाले बाबा का ध्यान करते हुए गाड़ी (volkswagen polo) स्टार्ट की ओर चल दिए, सुबह यात्रा शुरू हो जाए तो सबसे बड़ा फायदा यह है की लाल बत्तीनहीं मिलती है परेशान करने वाली तेज हॉर्न की आवाज भी नहीं सुनाई देती है आप गाड़ी का शीशा भी खोल सकते हो, सुबह की ठंडी हवा को महसूस भी कर सकते हो जो बहुत आनंद देती है, मुंबई जैसे बड़े शहरों में जहाँ शहर से बाहर निकलने में 2 से 3 घंटे लगते है हम सुबह सुबह 1 घंटे मे शहर से बाहर थे रोड़ का काम चलने के कारण वाशिंद से पहले थोड़ा सा ट्रेफिक था, जीवन में सघर्ष किसे कहते हैं वो इस चित्र से आप अंदाजा लगा सकते है
चलते चलते रास्ते में स्वाद के साथ नमक वाली पकोड़ी को निपटाया गया, कसारा घाट के नजदीक आते आते मौसम बदल गया काली घटायें घुमाव दार सड़कसुबह ऐसा लग रहा था जैसे रात होने वाली है, रास्ते में नासिक त्रिंबकेश्वर की ओर जाते हुए पैदल यात्री मिले, सड़क किनारे भुट्टा को सिगड़ी पर सेककर बेचा जा रहा था, चट्टानों से कई बरसाती झरने निकलते हुए दिखाई दे रहे यहे थे, कसारा घाट पार करने के बाद हम एक टोल पर रुके जहाँ ताजा ओर बड़े अमरूद मिले.
पूरे रास्ते में मौसम ने साथ दिया, मालेगाँव में सड़क किनारे 1 पेटी 10kg अनार मात्र 350 रुपए में खरीदे, गाड़ी चल रही थी कि अचानक दूर से एक आइसक्रीम वाला रास्ते पर देख गाड़ी रोकी गई वहीं भोजन किया, बाद में सभी ने आइसक्रीम का स्वाद चखा, मन हुआ था कि ओंकारेश्वर जाएं लेकिन तेज बारिश की वजह से सीधे सीधे चलते गए ये, बारिश के मौसम में समय से हम इंदोर पहुँच गये, ये सब हुआ सुबह घर से जल्दी निकलने के कारण, अगर आप भी यात्रा को आनंदपूर्ण बनाना चाहते है तो कोशिश करें की सुबह सुबह यात्रा शुरू की जाए...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें